फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man shot in rivalries

आपसी रंजिश में युवक को गोली मारी, परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ कराया मामला दर्ज

Thu, 12 May 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 12 May 2016 01:21 AM IST
सार

  • रंजिश के चलते हत्या को अंजाम दिया
  • होटल से सुबह बाइक पर बैठाकर ले गए थे हत्यारोपी

विज्ञापन
Young man shot in rivalries
demo pic

विस्तार

गुडगांव के तावड़ू के गांव सुनारी में मंगलवार को युवक की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो युवकों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के दोनों आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा जताया है।

विज्ञापन


मृतक तारिफ उर्फ काला के पिता आमीन निवासी गांव सुनारी ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि मंगलवार की सुबह तारिफ गांव के ही  साहून के होटल पर बैठा हुआ था। उसी समय इरफान पुत्र जमील मोटरसाइकिल पर आया और तारिफ को अपने साथ बैठाकर ले गया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर 2:30 बजे इरफान व खालिद मोटर साइकिल पर तारिफ को मृत अवस्था में घर के सामने फैंक कर भागने लगे। आमीन और उनके भाई जानू ने उक्त दोनों युवकों से पूछना चाहा कि यह क्या किया, तो वह यह कहते हुए भाग गए कि अभी गाड़ी लेकर आते हैं। आमीन का कहना है कि तारिफ के पेट में गोली मारी गई थी और उसके पैर सड़क पर घसीटने के कारण बुरी तरह छिले हुए थे तथा वह खून में लथपथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता का कहना है कि जब देर शाम तक दोनों युवक नहीं आए तो बिरादरी तौर पर एकत्रित होकर देर शाम तक जांच पड़ताल की तो पता लगा कि उनके मृतक बेटे तारिफ की हत्या उक्त दोनों युवकों ने आठ दस दिन पहले हुए आपसी छोटे-मोटे  झगड़े की रंजिश के चलते की है। पुलिस ने इरफान व खालिद  के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed