फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man shot his friend for 20 thousand

यह जानकर दोस्ती से नफरत करने लगेंगे आप

Sat, 15 Mar 2014 11:26 AM IST
Updated Sat, 15 Mar 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
Young man shot his friend for 20 thousand

ग्रेटर नोएडा में एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त को गोली मार कर घंटे भर से भी अधिक वक्त तक उसके मरने का इंतजार करता रहा। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने आरोपी दोस्त से पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के कपिल ने बताया कि दो गोली मारने के बाद वह घटनास्थल पर ही बैठकर यह देखता रहा कि गौरव मरा है या नहीं। गौरव का शरीर शांत पड़ने पर कपिल ने उसे मरा समझा और भाग गया।
विज्ञापन


दरअसल, कपिल तमंचे दो बार गोलियां दागीं। दोनों ही गौरव की पीठ में लगीं। गोलियां लगने से गौरव नाले में गिर गया और तड़पने लगा। यह देखकर कपिल डर गया। लेकिन उसकी हिम्मत नहीं पड़ी कि नाले में जाकर फिर से गौरव पर वार करे। पर वहीं बैठ कर गौरव के मर जाने का इंतजार करता रहा। और वहां से तभी गया जब उसे विश्वास हो गया कि गौरव की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन मरा नहीं था गौरव

Young man shot his friend for 20 thousand

गोली मारने के घंटे भर तड़पने के बाद गौरव का शरीर ठंडा पड़ गया। तब कपिल को लगा कि उसका दोस्त मर गया और वह घटना स्‍थल से चला गया। कपिल ने गौरव को किसी बहाने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे बुलाया और तमंचे से उसकी पीठ में गोली मार दी।

इसके बाद कपिल ने उसके पेट में गोली मार दी। घायल गौरव जान बचाने के लिए भागा और पास के एक नाले में जा गिरा। कपिल ने गौरव के चार अंगूठी और दो सोने की चेन लूट लीं।

गौरव को मरा समझकर कपिल ने उस पर घास डाल दी और फरार हो गया। होश आने के बाद गौरव किसी तरह नाले से निकला और लहूलुहान हालत में घर पहुंचा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

क्यों मारी दोस्त को गोली?

Young man shot his friend for 20 thousand

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मोहियापुर गांव निवासी ब्रह्मपाल का बेटा गौरव इंटर का छात्र है। उसकी गांव के ही सुभाष के बेटे कपिल से दोस्ती थी।

गौरव ने 20 हजार रुपये में कपिल से एक मोबाइल खरीदा था, लेकिन एक साल बाद भी उसने रुपये नहीं दिए। और मोबाइल को चोरी का बताने लगा। रुपये नहीं मिलने पर कपिल नाराज था। घर के लोग अक्सर मोबाइल के बारे में पूछते थे, जिससे कपिल परेशान था। इसके बाद उसने गौरव को ठिकाने लगाने का मन बना लिया।

इसके बाद उससे सोने की चार अंगूठी व दो चेन लूट लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुक्रवार सुबह आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर लिया। उससे तमंचा व लूट का सामान बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed