{"_id":"75f6db4b95418282eacd21a0905bd3a6","slug":"young-man-rapes-a-minor-girl-at-lured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चॉकलेट देकर 2 महीने तक बच्ची से करता रहा गंदा काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चॉकलेट देकर 2 महीने तक बच्ची से करता रहा गंदा काम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 09 Mar 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के न्यू अशोक नगर में पुलिस ने नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में उमेश (29) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान पता चला कि मूल रूप से बक्सर (बिहार) का रहने वाला उमेश दो माह से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर पड़ोस में रहने वाला उमेश बच्ची को अपने साथ ले जा रहा था।
पढ़ें: ऑफिस में काम कर रही नौकरानी पर मचली नीयत, रेप
विज्ञापन
यह देख मां ने बच्ची को अपने पास बुलाया और उमेश के साथ जाने का कारण पूछा। बच्ची ने बताया कि उमेश उसे चॉकलेट देने की बात कहकर अपने घर ले जाता है और उसके साथ गलत काम करता है।
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने उमेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।