{"_id":"584711f64f1c1be159449104","slug":"young-man-murdered-his-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने किया अपमान, तो ईंट मारकर कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त ने किया अपमान, तो ईंट मारकर कर दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद पर्वत थाना पुलिस ने दोस्त र्की इंट मारकर हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने दोस्त के शादी समारोह में बिना बुलाए चला गया था। जहां से उसे धक्के देकर बाहर निकाल दिया था। इस अपमान का बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार रात पुलिस को नेहरू पार्क में झगड़े की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक जख्मी युवक को इलाज के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले की शिनाख्त बलजीत नगर निवासी दीपक (22) के रूप में हुई।
विज्ञापन
दीपक एक जूते की फैक्ट्री में काम करता था। तफ्तीश में पता चला कि एक युवक ने दीपक र्की इंट मारकर हत्या की है। लोगों ने बताया कि आरोपी भी जख्मी है। आनंद पर्वत थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बलजीत नगर निवासी रविंद्र भी जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने रविंद्र से पूछताछ की, लेकिन वह पुलिस को घटना में शामिल होने से इंकार करता रहा। चोट लगने की बाबत पूछे जाने पर उसके पास कोई जवाब नहीं था।
कड़ाई से पूछताछ करने पर रविंद्र ने दीपक की हत्या की बात कबूल कर ली। रविंद्र ने बताया कि दीपक उसका दोस्त था। कुछ दिन पहले उसके एक दोस्त की शादी थी। उसने दीपक को समारोह में बुलाया था। जबकि वह बिन बुलाए वहां पहुंच गया था। दीपक ने वहां उसका अपमान किया और उसे धक्के मारकर समारोह से बाहर कर दिया। इसका बदला लेने के लिए उसने
वारदात को अंजाम दिया।