{"_id":"56f2505e4f1c1bd024f14d2c","slug":"young-man-made-self-kidnapping-plan-for-money-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लिए खुद का कराया ‘अपहरण’, चंद घंटों में खुला मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों के लिए खुद का कराया ‘अपहरण’, चंद घंटों में खुला मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Mar 2016 03:27 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिले के फतेहपुरबेरी इलाके में एक युवक ने पिता से पैसे वसूलने के लिए अपने अपहरण की कहानी खुद ही रच दी। उनसे पिता से एक लाख रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन
फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने आरोपी युवक की साजिश का कुछ ही घंटे में पर्दाफाश कर दिया। आरोपी युवक को बाउंडाउन कर लिया गया है।
दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ के अनुसार, दीपक कुमार ने सोमवार सुबह 10 बजे पुलिस को सूचना दी कि उसके साले महिपाल सिंह (28) का आया नगर मेट्रो स्टेशन से इनोवा कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
महिपाल आया नगर मेंयेकिराए पर रहता था। बदमाशों ने उसके एटीएम से 30-40 हजार रुपये निकाल लिए हैं। बदमाश महिपाल के मोबाइल से फोन कर उसे छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये की फिरौती मांग रहे हैं।
विज्ञापन
पिता से पैसे वसूलने के लिए बनाया प्लान
फर्जी कॉल
- फोटो : demo pic
अगर एक लाख रुपये नहीं दिए गए तो महिपाल को मार दिया जाएगा। फतेहपुरबेरी थाने में मामला दर्जकर एसआई विकास राणा व रामनिवास की टीम ने तफ्तीश शुरू की।
जांच में पता लगा कि पीड़ित महिपाल श्रीनिवासपुरी में कही है। पुलिस टीम ने श्रीनिवासपुरी में दबिश देकर महिपाल को बरामद कर लिया। मूलरूप से नैनीताल, उत्तराखंड महिपाल ने बताया कि वह नौकरी की तलाश में दिल्ली आया था।
उसने गुड़गांव के एक रेस्तरां में कैशियर की नौकरी शुरू की। इसकी नौकरी छूट गई थी। वह बेरोजगार हो गया था और आय का कोई साधन नहीं था। पिता से पैसे वसूलने के लिए उसने खुद ही अपने अपने अपहरण की कहानी रची।