{"_id":"a3995f46f980d19f4d1836a2277ab41d","slug":"young-man-got-dead-beside-a-sewer-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठ पर रगड़ के निशान, हाथ में दुर्गा मां का टैटू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीठ पर रगड़ के निशान, हाथ में दुर्गा मां का टैटू
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 27 May 2014 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में सुल्तानपुर-कालियावास रोड पर सोमवार की रात संदिग्ध हालात में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
यह भी पढ़ें:एजेंसी मालिक की मौत के बाद थाने पर पथराव
फर्रूखनगर स्थित सैनी की ढाणी निवासी जयनारायण पानी लाने के लिए नलकूप पर जा रहा था। इस दौरान बरसाती पानी के नाले के पास झाड़ियों में उसने एक युवक को पड़ा देखा। उसने ढाणी के लोगों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
बाद में युवक का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया। कुछ ही देर बाद फर्रूखनगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास जांच की।
यह भी पढ़ें:...ताकि एटीएम से न हो सके धोखाधड़ी
विज्ञापन
पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक की नाक में रुई डाली गई है, साथ ही उसकी पीठ पर भी रगड़ के निशान मिले हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फर्रूखनगर थाना प्रभारी के अनुसार युवक के हाथ पर दुर्गा माता का टैटू गुदा हुआ मिला है। पहचान के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।