फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man beaten shop keeper in minor dispute

नैपकिन लेने से मना किया तो तान दी पिस्टल

Tue, 11 Mar 2014 02:53 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Mar 2014 02:53 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten shop keeper in minor dispute

दिल्ली के नरेला इलाके में सोमवार दोपहर एक चिकन कॉर्नर पर ज्यादा नैपकिन लेने से मना करने पर दो युवकों ने एक कर्मचारी की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


युवकों ने पीड़ित को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए। मामले की शिकायत होने पर पुलिस ने एक आरोपी युवक को दबोच लिया है। आरोपी के पास से एक नकली पिस्टल मिली है।
विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली से होकर गुजरना पड़ गया इतना महंगा कि...
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विनोद की भोरगढ़ इलाके में एवन चिकन कार्नर नाम की शॉप है। सोमवार दोपहर को उसके यहां आल्टो कार सवार दो युवक पहुंचे। चिकन खाने के बाद एक युवक ने वहां रखे बाक्स से नैपकिन निकाला।

काफी संख्या में नैपकिन निकाल लेने पर वहां कार्यरत कर्मचारी अजय ने उसे टोका। इस बात से गुस्साए दोनों युवकों ने अजय की जमकर पिटाई कर दी और पिस्टल निकाल कर उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

पढ़ें: गोली चलाकर भाग रहे बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ा

युवकों के जाने के बाद घटना की शिकायत पुलिस से की गई। मौके पर पहुंची पुलिस को दुकानदार ने चिकन कॉर्नर में लगे सीसीटीवी फुटेज दिखाए। पुलिस ने आरोपी युवक अतुल को नरेला से गिरफ्तार कर लिया।

उसके दूसरे सहयोगी की तलाश की जा रही है। पुलिस को अतुल के पास से एक नकली पिस्टल मिली है। जिसके बारे में उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed