फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man beaten by bouncers in massage parlour in delhi

मसाज कराने गए युवक की बाउंसर्स ने कर दी धुनाई, ये है पूरा मामला

Thu, 18 May 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 May 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
young man beaten by bouncers in massage parlour in delhi
bouncers

पहाडगंज इलाके में मसाज कराने गए एक युवक की बाउंसरों ने जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित हेमराज उर्फ विक्की (24) का आरोप है कि मसाज कर रही युवती उससे ज्यादा पैसे मांगने लगी थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट गई। 

विज्ञापन


वहीं, युवती ने हेमराज व उसके दोस्त पर बदसलूकी और गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन

    
पुलिस के मुताबिक हेमराज परिवार के साथ नबी करीम इलाके में रहता है। हेमराज का अपना कारोबार है। पिछले दिनों हेमराज पर मसाज पार्लर में लड़कियों से मसाज कराने का भूत सवार हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने जस्ट डॉयल कर पहाडग़ंज में एक मसाज पार्लर का नंबर लेकर उससे संपर्क किया। मसाज पार्लर में उसे 1500 रुपये में मसाज कराने की बात हुई।

 हेमराज अपने दोस्त सुरेंद्र के साथ कृष्णा मार्केट, पहाडग़ंज बाजार में मसाज पार्लर पहुंच गया। वहां मसाज कराने के दौरान युवती से उसकी तू-तू-मैं-मैं हो गई। युवती ने फौरन चार-पांच बाउंसरों को बुला लिया। बाउंसरों ने हेमराज व सुरेंद्र की जमकर पिटाई लगा दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

 मौके पर पहुंची पुलिस को हेमराज ने बताया कि युवती ने पंद्रह सौ रुपये की बात की थी अब ज्यादा रुपये मांग रही थी। रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही थी।      


इधर, युवती ने आरोप लगाया कि मसाज कराने के दौरान हेमराज उससे बदसलूकी कर रहा था। मना करने पर वह गाली-गलौच करने लगा। इसी बात पर उसने मसाज पार्लर के लड़कों से मदद मांगी थी, जिसके बाद सारा बवाल हुआ। 

युवती ने बाउंसरों से पिटवाने की बात से इंकार किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed