{"_id":"57dedd0c4f1c1b1b0aa827c1","slug":"young-man-ate-poison-as-didn-t-send-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को न भेजने पर युवक ने ससुराल में खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को न भेजने पर युवक ने ससुराल में खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीमका गांव में रविवार को एक युवक ने पत्नी को साथ भेजने से मना करने पर ससुराल में जहर खा लिया। ससुराल वालों ने युवक को गंभीर हालत में जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पलवल (हरियाणा) के बंचारी गांव निवासी गंगाराम शनिवार को अपनी ससुराल नीमका आया था। रात को रुकने के बाद अगली सुबह उसने पत्नी को साथ ले जाने की बात कही, लेकिन ससुराल वालों ने भेजने से मना कर दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि इससे नाराज युवक ने जेवर-खुर्जा मार्ग स्थित नाई की दुकान पर जाकर सल्फास की छह गोलियां खा लीं। इस दौरान दुकानदार ने उसके हाथ से चार गोलियां छीन लीं।
विज्ञापन
कुछ देर बाद हालत खराब होने पर ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना देकर युवक को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।