रेप करने वाले ब्वॉयफ्रेंड को बचाने के लिए किशोरी ने रच दी गैंगरेप की झूठी कहानी
पुलिस ने सच से पर्दा उठाकर ब्वॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार, ब्वॉयफ्रेंड ने ही किया था रेप
- पुलिस ने सच से पर्दा उठाकर ब्वॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार, ब्वॉयफ्रेंड ने ही किया था रेप
- 15 साल की किशोरी देर से घर पहुंची तो उसने रच दी गैंगरप की झूठी शिकायत - पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कर लिया था गैंगरेप का मुकदमा दर्ज, बाद में सच्चाई सामने आने पर रेप का मामला हुआ दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहिणी जिले के बेगमपुर इलाके में पार्क में ब्वॉयफ्रेंड के सामने ही किशोरी के साथ चार युवकों द्वारा गैंगरेप की खबर से जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी की शिकायत पर आनन-फानन में गैंगरेप का मामला भी दर्ज कर लिया, लेकिन जब छानबीन शुरू की गई तो पीड़िता बार-बार बयान बदलने लगी।
शक होने पर जब उससे पूछताछ की गई तो कहानी कुछ और ही निकली। दरअस्ल मंगलवार शाम को किशोरी के 22 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता को घर पहुंचने में देर हो गई। इसीलिए उसने ब्वॉयफ्रेंड को बचाने के लिए झूठी कहानी रच दी।
दिनभर चले ड्रामे के बाद पुलिस ने देर रात को आरोपी ब्वॉयफ्रेंड को रेप व पॉक्सो का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि बुधवार सुबह बेगमपुर निवासी सपना (15)(बदला हुआ नाम) थाने अपने परिजनों के साथ पहुंची और उसने गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता ने बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है। मंगलवार रात को वह किसी काम से निकली थी, उसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसे अगवा किया वह उसे सेक्टर-22 के पार्क में ले गए। वहां दो अन्य युवक भी मौजूद थे। चार आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
किशोरी ने अपनी कहानी बदल दी
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। दिन में किशोरी ने अपनी कहानी बदल दी। उसने दुबारा बताया कि वह अपने दोस्त के साथ पार्क में घूमने गई थी। तभी वहां चार युवक आ गए।
उन लोगों ने उसके दोस्त को पीटा और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस को किशोरी के बयानों पर संदेह हुआ। सख्ती से पूछने पर किशोरी ने शाम के समय सारी बात सच बता दी। दरअस्ल मंगलवार रात को वह अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिली थी। ब्वॉयफ्रेंड ने पार्क में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी देर रात घर पहुंची तो उसने खुद को बचाने व ब्वॉयफ्रेंड को बचाने के लिए गैंगरेप की झूठी कहानी रच दी। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक मामला दर्ज कर आरोपी ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दोनों एक दूसरे को पिछले एक साल से जानते हैं, आरोपी ब्वॉयफ्रेंड पीड़िता के घर के पास ही नौकरी करता था। पुलिस ने गैंगरेप की धारा हटाकर रेप व पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।