फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   you would be surprised to hear such disclosure of murder

ऐसा खुलासा जिसे सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

Tue, 04 Mar 2014 04:29 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 04 Mar 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
you would be surprised to hear such disclosure of murder

गुड़गांव में दो दिन पहले पत्नी की हत्या करने वाले एक कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट की चौंकाने वाली करतूत सामने आई है।

विज्ञापन


पत्नी की हत्या के आरोपी रजनीश को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। मजिस्ट्रेट पुनीत अरोड़ा के सामने उसने हत्या की बात भी कबूली।

सोहना रोड पर ग्रीन अपार्टमेंट में रहने वाले रजनीश ने रविवार सुबह पत्नी श्वेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। फिर खुद ही वारदात की सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

एजेंसी से कराई पत्नी की जासूसी

you would be surprised to hear such disclosure of murder

रजनीश ने पुलिस को दिए लिखित बयान में कहा है कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। उसके पास इसके सबूत भी हैं। जो उसने एक डिटेक्टिव एजेंसी की मदद से इसे एकत्रित किए हैं।

मामले की जांच कर रहे संयुक्त पुलिस आयुक्त विवेक शर्मा ने बताया कि आरोपी ने अपने बयान में कहा है कि उसने अपनी पत्नी की जासूसी कराई है।

उन्होंने बताया रजनीश की मां पर लगे आरोप की जांच की जा रही है। उसके मोबाइल लोकेशन से लेकर उसकी बेटे से बातचीत को भी जानने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जब उसके पास अपना खुद का घर था तो ढाई माह पहले उसने किराए का मकान क्यों लिया।

आठ साल में बदली 16 नौकरियां

you would be surprised to hear such disclosure of murder

श्वेता की हत्या के बाद गुड़गांव पहुंचे उसके पिता मनमोहन और भाई विशाल ने बादशाहपुर थाना पुलिस को शिकायत दी। भाई विशाल ने पुलिस को बताया कि उसके बहनोई रजनीश ने आईआईएम से एमबीए की पढ़ाई की लेकिन अपने कैरियर और पत्नी की तरक्की से काफी कुंठित था।

उसने आठ साल में 16 बार नौकरी बदली। विशाल ने आरोप लगाया कि रजनीश जिस कंपनी में खुद को वाइस प्रेसीडेंट बता रहा है, उस तरह का पद वहां पर है ही नहीं।

आठ साल के दौरान दोनों के बीच पहले भी मारपीट हुई है। शिकायत में विशाल ने डीएलएफ के रेजीडेंसी टू में रहने वाली सास संतोष की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उसने आरोप लगाया कि सास ने ही बेटे को श्वेता की हत्या के लिए उकसाया है।

विज्ञापन

चाकू के 15 निशान मिले

you would be surprised to hear such disclosure of murder

श्वेता के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर दीपक माथुर का कहना है कि मृतका के शरीर पर चाकू के 15 निशान हैं। आरोपी ने पेट पर अधिक वार किए हैं।

पेट में चाकू लगने से पहले हाथ व गले पर वार किया गया है। मौत का कारण लीवर डैमेज और अधिक रक्तस्राव को बताया गया है। पोस्टमार्टम में यह भी आशंका जताई गई है कि उसने रात में कुछ नहीं खाया होगा। इसके बाद पुलिस यह जानने में जुटी है कि रात में उनका झगड़ा कब और किस बात पर शुरू हुआ।

उधर, रजनीश ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि श्वेता का मोबाइल हमेशा व्यस्त आता था। फोन करने पर वह अपनी सही लोकेशन नहीं बताती थी। उसे लगता था कि उसकी पत्नी उसको तरजीह नहीं दे रही है। उसके बार-बार झूठ बोले जाने से भी वह नाराज था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed