{"_id":"c772ece2b01d1630ce8269cf333848eb","slug":"yadav-singh-s-remand-extended-for-two-more-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन और बढ़ा यादव सिंह का रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन और बढ़ा यादव सिंह का रिमांड
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई के हत्थे चढे़ काली कमाई के कुबेर यादव सिंह को अभी दो दिन और सीबीआई की कस्टडी में रहना होगा। पूछताछ के लिए सीबीआई ने यादव सिंह को दो दिनों के रिमांड पर ले लिया है। विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी ने सीबीआई की अर्जी पर यादव सिंह की रिमांड अवधि 17 फरवरी तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
यादव सिंह को लेकर सीबीआई टीम सोमवार दोपहर बाद कोर्ट पहुुंची। कड़ी सुरक्षा में आरोपी को सीबीआई विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी की कोर्ट में पेश किया गया।
सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह ने दलील दी थी कि यादव सिंह से सीबीआई को अभी कई और राज उगलवाने हैं। भ्रष्टाचार का यह मामला काफी बड़ा है।
ऐसे में उससे पूछताछ के लिए तीन दिन का रिमांड दिया जाए। इसपर कोर्ट ने दो दिन का रिमांड बढ़ाते हुए सीबीआई को निर्देश दिया कि वह 17 फरवरी को शाम 4 बजे तक यादव सिंह को कोर्ट में पेश करे।
विज्ञापन
कोर्ट से बाहर आने के बाद यादव सिंह के अधिवक्ता अमित खेमका ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यादव सिंह के खिलाफ सीबीआई एक भी सबूत नहीं जुटा सकी है। उनका मुवक्किल बेकसूर है।
विज्ञापन
राजनीति के तहत यादव सिंह को फंसाया गया गया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि जमानत अर्जी पर बहस के दौरान गाजियाबाद कोर्ट से ही जमानत मंजूर कर ली जाएगी।
बता दें कि नोएडा अथॉरिटी के चीफ इंजीनियर यादव सिंह को 3 फरवरी को सीबीआई ने अपने दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद वहीं गिरफ्तार कर लिया गया।
4 फरवरी को सीबीआई ने कोर्ट में पेश करके उसे पूछताछ के लिए 6 दिन के रिमांड पर ले लिया था। इसके बाद सीबीआई की अर्जी पर 10 फरवरी को उसकी रिमांड अवधि 5 दिन और बढ़ा दी गई थी।