{"_id":"eec02c0d56ec25adc22b1de50b4a1801","slug":"women-murdered-for-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बाल्टी पानी के लिए महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक बाल्टी पानी के लिए महिला की हत्या
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Apr 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात पानी को लेकर हुए झगड़े में एक महिला की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुख्य आरोपी समेत दो की तलाश कर रही है।
दक्षिण पूर्व जिला पुलिस के अनुसार गोविंदपुरी के ट्रांजिस्ट कैंप स्थित चार मंजिला मकान ए-692 के ग्राउंड फ्लोर पर गोविंदा और पहली मंजिल पर सुचिता प्रमाणिक परिवार के साथ रहती है। बताया गया है कि यहां हर परिवार अपनी बारी के हिसाब से हर रात पानी भरता है।
यह भी पढ़ें: 'महीना मांगने' वाला हरियाणा पुलिस का एएसआई अरेस्ट
बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे सुचिता पानी भर रही थी, तभी गोविंदा पानी भरने के लिए आ गया। आरोप है कि जब सुचिता ने अपनी बारी का हवाला दिया तो गोविंदा झगड़ा करने लगा। देखते ही देखते मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
इस बीच सुचिता की मां आराधना (48) बीच बचाव करने लगी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। आराधना को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या के आरोप में गोविंदा की पत्नी लक्ष्मी, संदीप विश्वास और वजीर उर्फ अधीर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आराधना सुचिता की बीमार बेटी को देखने के लिए आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पानी को लेकर ट्रांजिस्ट कैंप में पूरी रात हंगामा होता रहा।