फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women murdered after marriage in gurgaon

धर्म परिवर्तन कर प्रेम विवाह करने वाली महिला की हत्या

Sat, 05 Mar 2016 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 05 Mar 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
women murdered after marriage in gurgaon
Crime Scene

धर्म परिवर्तन कर शादी शुदा व्यक्ति से प्रेम विवाह करने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या कर दी गई। यह हत्या पचगांव गोलचक्कर के समीप उस व्यक्ति के घर में ही की गई, जिससे उसने प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन


शनिवार सुबह घर में महिला का सव मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फिलहाल हत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।
विज्ञापन


हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर प्रहार कर हत्या करना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहना निवासी सपना राघव (30) ने गांव सिलखो निवासी शादीशुदा ईसा पुत्र अलाबस से 2013 में प्रेम विवाह किया था। इसके लिए सपना ने धर्म परिवर्तन भी कर लिया और अपना नाम सोफिया रख लिया।

सोफिया प्रेम विवाह के बाद सोहना में रह रही थी। ईसा सिलखो का रहने वाला था और करीब 10 साल से तावडू पचगांवा गोलचक्कर के समीप पीडब्लूयडी कार्यालय रोड पर अपनी पहली पत्नी आयशा व बच्चों के साथ रहता है।

पति को पहले से थे पांच बच्चे

women murdered after marriage in gurgaon
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic

पहली पत्नी से ईसा के पांच बच्चे (तीन लड़के व दो लड़की) हैं। ईसा सोहना में पटवारियों के पास बतौर मुंशी (निजी तौर पर) काम करता था। अब वह प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता है और सोहना में आशियाना नाम से प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय भी खोला हुआ है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार ईसा सोफिया से प्रेम विवाह करने के बाद उसे सोहना में ही रखता था। पहली पत्नी तावड़ू में रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार ईसा के इस प्रेम विवाह से पहली पत्नी नाराज थी।

तीन-चार दिनों से सोफिया ईसा के तावडू वाले मकान पर आकर रहने लगी थी। शनिवार सुबह सोफिया घर में मृतावस्था में मिली। उसकी हत्या कर दी गई थी। सोफिया के सिर पर चोट का निशान था। जिस कमरे में शव मिला, उसकी दीवार पर भी खून के निशान मिले हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। उस समय घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। समाचार लिखे जाने तक इस संदर्भ में मामला दर्ज नहीं हो पाया था।

इस बारे में उप पुलिस अधीक्षक तावडू सुमेर सिंह यादव ने बताया की फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed