फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women gang thieves in delhi one member arrested

दिल्ली में सक्रिय है महिलाओं का एक गैंग, वारदात के लिए अपनाती हैं खास ट्रिक

Sun, 29 Jan 2017 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jan 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
women gang thieves in delhi one member arrested

रानीबाग इलाके में दिनदहाड़े शोरूम का शटर उठाकर चोरी कर रही एक महिला चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला खुद को बचाने के लिए बाथरूम में छुप गई थी। गिरफ्तार महिला के पास से पुलिस को 17 सौ रुपये मिले हैं।

विज्ञापन


महिला की निशानदेही पर पुलिस उसकी गैंग की सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, अंकित सपरिवार ए ब्लॉक सरस्वती विहार में रहते हैं। अंकित का अपने मकान के भूतल पर कपड़े का शोरूम है।
विज्ञापन


26 जनवरी को शोरूम बंद था और सुबह में वे किसी काम से बाहर गए थे। 12 बजे वापस आने पर उन्होंने शोरूम की सीढ़ियों पर तीन चार महिलाओं को देखा। शोरूम का शटर भी उठा हुआ था। अंकित को देखते ही महिलाएं वहां से भाग गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाथरूम से निकली चोरनी

women gang thieves in delhi one member arrested

शक होने पर अंकित ने शोरूम का शटर खोला। उसका गल्ला खुला हुआ था और उसमें से नकदी गायब थी। शोरूम में कोई नहीं था लेकिन बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर जब बाथरूम का दरवाजा नहीं खुला तो अंकित ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। बाथरूम से एक महिला निकली। जिसकी पहचान राजकुमारी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 17 सौ रुपये मिले।

पूछताछ में राजकुमारी ने बताया कि उसका गैंग शटर उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। पतली दुबली महिला शटर को उठाकर शोरूम के भीतर घुसकर चोरी करती है जबकि बाहर खड़ी महिलाएं किसी के आने पर अंदर मौजूद महिला को इसकी सूचना देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed