{"_id":"5ae8940a4f1c1b84098b7acb","slug":"women-gang-raped-at-gurugram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी से छोड़ने की बात कहकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी से छोड़ने की बात कहकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 02 May 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में गाड़ी में लिफ्ट देकर एक महिला से दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने शराब भी पी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मूल रूप से बिहार निवासी एक महिला डूंडाहेड़ा क्षेत्र में रहती है। वह शादी, पार्टी में खाना बनाने का काम करती है। सोमवार को उसने एटा उत्तर प्रदेश निवासी शेर सिंह व आगरा निवासी राम कदम के कहने पर बादशाहपुर में चार युवतियों को किसी के यहां खाना बनाने के लिए भेजा था। काम खत्म करने के बाद सभी लड़कियां घर लौट गईं।
विज्ञापन
इस पर महिला ने उक्त दोनों आरोपियों से चारों युवतियों की मजदूरी मांगी। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने उसे राजीव चौक पर बुला लिया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसे डूंडाहेड़ा तक अपनी गाड़ी से छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने शराब खरीदी और गाड़ी में ही चलते हुए शराब पी
rape in car
रास्ते में सामान खरीदने के बहाने उन्होंने गाड़ी को राजीव चौक से दूसरी तरफ घुमा लिया। रास्ते में आरोपियों ने शराब खरीदी और गाड़ी में ही चलते हुए शराब पी। महिला ने गाड़ी रोककर उसे उतारने को कहा, लेकिन आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी।
इसके बाद वह महिला को सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में एक सुनसान जगह पर ले गए। यहां अंधेरे में गाड़ी रोककर आरोपियों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस को दी।
सेक्टर-10 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यशवंत ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।