{"_id":"58d275574f1c1ba16e1a1d3d","slug":"women-died-in-suspected-condition-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत : ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत : ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 23 Mar 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भाईपुर में मंगलवार रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने दाह संस्कार करने का प्रयास किया, लेेकिन पड़ोसियों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग शव को ले जाने पर अड़ गए। बाद में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। रबूपुरा कोतवाली प्रभारी शाहवेज खान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जेवर के गांव छातंगा निवासी महिपाल सिंह ने बताया कि उसने बेटी गीता का विवाह 10 मई 2015 को भाईपुर निवासी हरीश से किया था। विवाह में उसने 25 लाख रुपये खर्च किए थे और ससुराल पक्ष को स्विफ्ट कार दी थी। इसके बावजूद गीता के ससुराल वाले नोएडा में फ्लैट और नकदी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर वे गीता से मारपीट करते थे। मंगलवार रात गीता की मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग वहां पहुंच गए।
मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद दोनों पक्ष शव साथ ले जाने की मांग को लेकर अड़ गए और उनमें विवाद हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। महिपाल ने पति, ससुर, सास और जेठ के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।