{"_id":"574eba614f1c1b7d2810abd8","slug":"women-beaten-by-guards-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का इलाज कराने गई महिला को संजय गांधी अस्पताल में गार्डों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी का इलाज कराने गई महिला को संजय गांधी अस्पताल में गार्डों ने पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Jun 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
संजय गांधी कॉलोनी में महिला की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में महिला गार्डों ने एक महिला की जमकर पिटाई की। पीड़ित महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि वह लाइन से हटकर अपनी बेटी को बिठाने के लिए चली गई थी और दुबारा लाइन में आने पर महिला गार्ड ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
विरोध करने पर महिला गार्डों ने पीड़िता की जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
इस घटना का किसी ने विडियो भी बना लिया। रोहिणी प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर महिला गार्ड के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये मारपीट में शामिल अन्य गार्डों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
पीड़िता की पहचान हरि एंक्लेव निवासी ऊषा (35) के रूप में हुई है। महिला का पति रवींद्र प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मंगलवार सुबह ऊषा अपनी बेटी की आंख का चेकअप करवाने के लिए संजय गांधी अस्पताल गई थी।
विज्ञापन
ओपीडी का पर्चा बनवाने की लाइन लंबी थी। उषा ने अपने पीछे खड़ी महिला को बताया कि वह बेटी को बिठाकर वापस आ रही है। जैसे ही वापस आकर लाइन में लगी, तो वहां मौजूद प्रतिभा नाम की महिला गार्ड ने उसे लाइन में लगने से मना कर दिया।
ऊषा ने उसे बताया कि वह लाइन में लगी थी, लेकिन प्रतिभा उसे लाइन से बाहर करने लगी और थप्पड़ मार दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी गार्ड ने दो अन्य महिला गार्ड को बुलाकर उसे पीटना शुरू कर दिया।