{"_id":"3fe80cfa82dc163a06589dd938a43ca3","slug":"woman-the-bravery-shown-purse-but-did-not-prevent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने बहादुरी दिखाई मगर पर्स नहीं बचा पाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने बहादुरी दिखाई मगर पर्स नहीं बचा पाई
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
पटेल नगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात रिक्शे में बैठी महिला से पर्स झपट लिया। पर्स बचाने के लिए महिला ने हिम्मत दिखाई और तनी पकड़ कर बदमाशों से जूझी।
खींचतान में पर्स की तनी टूटकर महिला के हाथ में रह गई, बदमाश पर्स लूटकर भाग गए। पर्स में नगदी, मोबाइल और दस्तावेज थे। राहगीरों की मदद से महिला ने पुलिस और परिजनों को वारदात की सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक, महिला दिव्या बंसल पटेल नगर में रहती है। निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे रिक्शे पर बैठकर ऑफिस से घर लौट रही थी। बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका पर्स झपट लिया।
विज्ञापन
पर्स में करीब दो हजार की नगदी, महिला का टिफिन दस्तावेज और कुछ जरूरी सामान रखे थे। महिला ने राहगीरों की मदद से कंट्रोल रूम में सूचना दी।
एसपी सिटी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि बदमाशों की तलाश में चेकिंग की गई, इनपुट मिला है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगी हैं, जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।
महिलाएं निशाने पर
कविनगर में रिक्शा सवार महिला से पर्स लूटा
लोहिया नगर में रिक्शा सवार महिला का पर्स लूटा
राजनगर में कॉलसेंटरकर्मी युवती का मोबाइल लूटा
स्कूल से बच्चेे को घर ला रही महिला के कुंडल लूटे
अवंतिका कालोनी में बाइकर्स ने महिला के कुंडल लूटे