{"_id":"b8e7f4049c33828e1b95418e010e5e64","slug":"woman-shot-herself-by-desi-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी तमंचे से महिला ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देसी तमंचे से महिला ने खुद को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 Apr 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सोनिया विहार में एक महिला ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर से देसी तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोनिया विहार की कृष्णा देवी (42) ने देसी तमंचे से खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला के पास तमंचा कहां से आया।
विज्ञापन
कृष्णा सोनिया विहार पार्ट-1 में रहती थी। उसके परिवार में पति सुल्तान सिंह और तीन बच्चे हैं। सुल्तान सिंह की गांधी नगर में गारमेंट शॉप है।
मंगलवार रात को जब घर के सदस्य टीवी देख रहे थे तो कृष्णा देवी के कमरे से लोगों को धमाके की आवाज सुनाई दी। वहां कृष्णा देवी खून से लथपथ पड़ी हुई थी। शव के पास एक तमंचा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन