{"_id":"5749dcde4f1c1b9b37691560","slug":"woman-reached-the-tihar-jail-with-charas-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ जेल में चरस लेकर पहुंची महिला, दो पैकेट के साथ धरी गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिहाड़ जेल में चरस लेकर पहुंची महिला, दो पैकेट के साथ धरी गई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ जेल की सुरक्षा में तैनात तमिलनाडू पुलिस ने जेल में चरस की सप्लाई करने पहुंची एक महिला को दबोचकर हरिनगर थाना पुलिस के हवाले किया है। पुलिस को उसके पास से चरस के दो पैकेट मिले हैं।
विज्ञापन
पकड़ी गई महिला की पहचान डिम्पल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार तिहाड़ जेल के गेट संख्या चार पर एक महिला तिहाड़ जेल में बंद अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए पहुंची।
विज्ञापन
शक होने पर वहां तैनात तमिलनाडू स्पेशल पुलिस का कास्टेबल आर शिव संकरी ने महिला सिपाही की मदद से उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 25 ग्राम गांजा और 10 ग्राम चरस मिले।
विज्ञापन
सिपाही ने इस बात की जानकारी जेल प्रशासन और हरिनगर थाने को दी। सिपाही की शिकायत पर हरिनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला किस शख्स को चरस सप्लाई करने के लिए जा रही थी और उसे किसने नशीला पदार्थ मुहैया करवाया था।