{"_id":"6d10d409a2ec73450de8703a2e86ccbe","slug":"woman-ran-away-with-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अब तुम अकेले रहो, मैं चली'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'अब तुम अकेले रहो, मैं चली'
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 19 Apr 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के गामा-वन सेक्टर में रहने वाली एक महिला पति के घर से पौने दो लाख रुपये लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन
पीड़ित पति ने घटना की शिकायत पुलिस में की है। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से नेपाल निवासी आरपी बहादुर (बदला हुआ नाम) गामा-वन सेक्टर के सी ब्लॉक में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है।
विज्ञापन
वह एक कंपनी में काम करता था और उसकी पत्नी सेक्टर के ही एक घर में काम करती थी। जहां पर एक और युवक भी काम करता था।
यह भी पढ़ें: रेप के बाद फौजी कर रहा इज्जत का सौदा
विज्ञापन
बहादुर की पत्नी का उससे प्रेम प्रसंग हो गया। इस बात की जानकारी बहादुर को हुई तो उसने उसका काम पर जाना बंद कर दिया और सख्ती कर दी।
पीड़ित का आरोप है कि बृहस्पतिवार देर रात जब वह घर पहुंचा तो घर पर रखे पौने दो लाख रुपये और कुछ गहने गायब थे।
पत्नी के मोबाइल पर फोन किया तो उसने कहा कि अब अकेले रहो। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।