{"_id":"a7e2f54353c6f7c6565e153f1e9a9f52","slug":"woman-killed-in-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से महिला की मौत
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Wed, 23 Apr 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे 58 पर सीकरी कला के पास मंगलवार सुबह मेरठ की ओर से आ रही इको कार ने सड़क पार कर रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल महिला ऊषा ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। लोगों ने इको समेत चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
मृतका सीकरी गांव निवासी एडवोकेट प्रमोद शर्मा की पत्नी थीं। अधिवक्ता की पत्नी की मृत्यु की खबर गाजियाबाद पहुंची तो वकीलों ने एक शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया और कार्य से विरत रहने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
सीकरी कला गांव निवासी एडवोकेट प्रमोद शर्मा गाजियाबाद कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उनकी पत्नी ऊषा शर्मा (40) मकान के पास स्थित घेर में जा रहीं थीं। इसी बीच मेरठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार इको कार ने ग्रामवासी ऊषा, वृद्ध रमेश और भट्टा मजदूर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसेे में तीनों घायल हो गए। इनमें ऊषा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने इको कार समेत चालक को पकड़कर पुलिस को साैंप दिया। चालक श्याम सुंदर निवासी शाहदरा दिल्ली है।