{"_id":"87ffc8b331edc20bf9acc12ac24b3b6f","slug":"woman-killed-for-dowry-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए महिला की हत्या कर ससुराली हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए महिला की हत्या कर ससुराली हुए फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 11 Sep 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कस्बा पुन्हाना में दहेज के लिए एक विवाहित महिला की हत्या कर उसके ससुराल वाले उसे घर में बंद कर फरार हो गए। साथ ही आरोपी ससुराल वाले मृतक महिला के आठ माह के लड़के और डेढ़ साल की लड़की को भी अपने साथ ले गये।
विज्ञापन
पुन्हाना पुलिस ने मृतक लड़की के पिता की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
जिला मथुरा के गांव विद्यापुर निवासी रणसिंह ने अपने पुत्री चांदनी की शादी चार साल पहले मथुरा जिले के छाता निवासी शौकीन पुत्र हनीफ के साथ की थी।
यह शादी संयुक्त विवाह समारोह में की गई थी। जिसको लेकर शौकीन नाराज रहता था और कहता था कि उसकी अकेले में शादी होती तो उसे काफी दान दहेज मिलता, इसी को लेकर वह चांदनी से अक्सर मारपिटाई करता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक दिन, चार दहेज के मामले दर्ज
मृतक लड़की के पिता रणसिंह ने बताया कि लड़के वालों को विवाह समारोह में जो दहेज दिया था उससे खुश नहीं थे फिर भी उसकी लड़की ठीक रहे इस वजह से दुबारा से सारा दहेज दिया और 52 हजार रूपये भी दिये। लेकिन लड़की के ससुराल वाले इससे भी खुश नहीं थे और 50 हजार रूपये की डिमांड कर रहे थे।
कई बार पंचायतों के सहयोग से लड़की ससुराल भेजी थी। चांदनी 14 दिन पहले ही उसके गांव से करीब ढाई महीने में आई थी। इसी दौरान चांदनी को डेढ़ साल की लड़की और आठ माह का लडका भी पैदा हो गया था।
परिजनों का कहना है कि शौकीन के परिजन करीब तीन-चार महीने पहले छाते में अपनी पुश्तैनी जमीन का बेचकर मेवात जिला के पुन्हाना में रह रहे थे। करीब 14 दिन पहले ही चांदनी को पुन्हाना भेजा था।
उनका कहना है कि शौकीन और उसके सास, ससुर आदि बृहस्पतिवार को मार कर घर में बंद कर चले गये और इसकी सूचना दी कि तुम्हारी लड़की घर में मरी पड़ी है।
जब रणसिंह अपने गांव के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह और परिवार के लोगो के साथ पुन्हाना पहुंचे तो वे पुलिस को साथ लेकर गये जहां चांदनी कमरे में मृत पड़ी थी और बाहर से ताला लगा हुआ था।
बाद में पुलिस ने मृतक को लोगों के सहयोग से निकाला और आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टर्माटम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है।
जांच अधिकारी भगवत ने बताया कि लडकी के पिता की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गये हैं।