{"_id":"575b1afd4f1c1baf029c60b3","slug":"woman-killed-for-dowry-case-against-6","type":"story","status":"publish","title_hn":" दहेज के लिए विवाहिता की जलाकर हत्या, 6 के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता की जलाकर हत्या, 6 के खिलाफ मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, दनकौर
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
दनकौर कस्बे में दहेज के लिए विवाहिता की जलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि अनूपशहर निवासी हरि ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसने एक साल पहले अपनी बेटी कुमकुम की दनकौर कस्बा निवासी माहुल से शादी की थी।
विज्ञापन
शादी में उसने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शादी के बाद से ही उसका पति दहेज में 2 लाख रुपये की मांग कराता था। बेटी के विरोध करने पर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे और घर से निकालने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भी उसके पति ने फोन करके मांग पूरी न करने पर बेटी को जान से मारने की धमकी हरि को दी थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार देर रात पति समेत 6 लोगों ने उसकी बेटी की आग लगाकर हत्या कर दी। पीड़ित पिता ने पति राहुल, ससुर महेंद्र, सास राजेश, देवर मोनू व राजू और ननद कोमल के खिलाफ आग लगाकर हत्या करने के आरोप में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन