{"_id":"587787ea4f1c1b922bba9329","slug":"woman-grabed-man-stealing-purse-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश को महिला ने दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश को महिला ने दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तम नगर इलाके में पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश को एक महिला ने लोगों की मदद से दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, एकता (30) पति द्वारका व बेटे के साथ जेजे कॉलोनी में रहती है। वह घरेलू महिला है।
विज्ञापन
बुधवार रात सवा आठ बजे एकता अपने बेटे के साथ शनि बाजार आई थी। घर लौटने के दौरान एक युवक उसके हाथ से पर्स छीनकर भागने लगा। एकता तुरंत शोर मचाकर बदमाश के पीछे भागने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने भी उसका पीछा किया बाद में उसे दबोच लिया गया। बदमाश की पहचान शनि बाजार उत्तम नगर निवासी शादाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन