{"_id":"43086f63714a625d096272f8534ece4d","slug":"woman-employee-suicides-after-dismissal","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मचारी ने क्यों खा लिया जहरीला पदार्थ?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कर्मचारी ने क्यों खा लिया जहरीला पदार्थ?
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 May 2014 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की जहांगीरपुरी स्थित राजस्थानी उद्योग नगर में मोटर पार्ट्स बनाने वाली एक कंपनी की महिला कर्मचारी की मौत पर लोगों ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
महिला के परिजनों ने कंपनी कार्यालय पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए और जाम लगा दिया। महिला कर्मचारी ने नौकरी से हटाए जाने के कारण सात मई को कंपनी के गेट पर जहरीला पदार्थ खा लिया था।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। शनिवार को परिवार वाले कार्यालय पहुंच कर हंगामा करने लगे। उन्होंने पथराव कर कंपनी के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने उत्तेजित लोगों को शांत करवाया। तनाव को देखते हुए कार्यालय के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक राखी (32) उद्योग नगर स्थित स्वीस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काफी समय से काम कर रही थी। कंपनी के ठेकेदार से राखी की किसी बात पर कहासुनी हो गई।
मामला कंपनी के अधिकारियों तक पहुंचने पर दोनों को काम पर नहीं आने के लिए कह दिया गया। कुछ दिन बाद ठेकेदार को काम पर रख लिया गया, जबकि राखी को कंपनी के भीतर जाने से मना कर दिया गया।
परिवार वालों का कहना है कि इसी वजह से परेशान होकर उसने 7 मई को कंपनी कार्यालय के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया।