{"_id":"40923efe2f6bab9afb95494a8cb786ce","slug":"woman-disguised-scoundrels-looted-a-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हसीन’ लुटेरों ने की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘हसीन’ लुटेरों ने की लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 30 May 2014 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में बीआरटी पर बुधवार की रात महिला के कपड़े पहने दो लुटेरों ने लूटपाट की।
विज्ञापन
पीड़ित ने राहगीर के साथ मिलकर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। लुटेरों के महिला के कपड़े, नकली जूड़ा और मोबाइल मौके पर रह गया।
ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि लूटपाट करने वाले किन्नर हो सकते हैं।
पुलिस के अनुसार, डीडीए फ्लैट मदनगिरी निवासी अनिल कुमार दिल्ली हाईकोर्ट की प्रोटोकॉल ब्रांच में काम करता है। बुधवार रात करीब साढ़े तीन बजे वह बाइक से घर जा रहा था।
यह भी पढ़ें: लूट का विरोध करने पर महिला की हत्या
विज्ञापन
अर्चना कॉम्पलेक्स के पास बीआरटी पर पार्क से दो महिलाएं बाइक के सामने आ गईं। उन्होंने अनिल के गले की चेन छीनने की कोशिश की। विरोध पर अनिल की उनसे हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
एक ने अनिल की चेन तोड़कर उस पर हमला कर दिया। उसी समय बीआरटी से गुजर रहा जायलो कार चालक संगम विहार निवासी दिनेश अनिल की सहायता के लिए आ गया।
दोनों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो महिलाएं पार्क में घुस गईं। अनिल व दिनेश ने दोनों को पार्क में जाकर पकड़ लिया, लेकिन दोनों ने दांत से काटकर खुद को छुड़ा लिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गईं।