{"_id":"59527fa44f1c1bf9468b4867","slug":"woman-died-by-falling-into-fourth-floor-of-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैमिली पार्टी में गई थी महिला, चौथी मंजिल से गिरकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैमिली पार्टी में गई थी महिला, चौथी मंजिल से गिरकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका नार्थ इलाके में एक महिला की संदिग्ध हालत में चौथी मंजिल से नीचे गिरने पर मौत हो गई। जांच में पता चला है कि महिला अपने परिचितों के साथ पार्टी में शामिल हुई थी। शराब के नशे में वह रेलिंग के पास आ गई और लड़खड़ाकर नीचे गिर गई। मामले की जांच कर रहे एसडीएम ने परिवार के सभी सदस्यों का बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मरने वाली महिला की पहचान ककरौला गांव निवासी रानी (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रानी ककरौला गांव में पति आशीष के साथ रहती थी। वह ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। रविवार रात रानी अपने भाई, दोस्त, बहन और जीजा के साथ अंबिका विहार स्थित एक इमारत की चौथी मंजिल पर पार्टी कर रही थी। इस दौरान सभी ने शराब पी। ज्यादा शराब पीने की वजह से रानी की तबियत खराब हो गई। वह उल्लटियां करने लगी।
विज्ञापन
रानी को नहलाया गया और कमरे में आराम करने के लिए लिटा दिया गया। कुछ देर बाद वह वॉशरूम जाने के लिए उठी। वह वाशरूम जाने के बजाए रेलिंग के पास आ गई और संतुलन बिगड़ने की वजह से वह नीचे गिर गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जख्मी हालत में रानी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन