{"_id":"5b460d714f1c1b78468b5ee9","slug":"woman-dead-body-found-in-suspicious-condition-in-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी के अंदर इस हाल में मिली महिला की डेडबॉडी, पति लगाने जा रहा था लाश को ठिकाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी के अंदर इस हाल में मिली महिला की डेडबॉडी, पति लगाने जा रहा था लाश को ठिकाने
ब्यूरो,अमर उजाला, दादरी
Updated Wed, 11 Jul 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले लुहारली टोल प्लाजा के पास मैजिक वाहन से पुलिस ने महिला का शव बरामद किया था। मृतका के भाई ने हत्या करके शव को ठिकाने लगाने की सूचना दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर बुधवार को पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि एक परिवार झुग्गी डालकर रेलवे रोड पर पायल सिनेमा के पास रहता है और मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। ये लोग मूल रूप से कासगंज के रहने वाले हैं। 9 जुलाई की शाम राज पत्नी वंदना के शव को मैजिक वाहन में डालकर अपने पैतृक गांव लेकर जा रहा था। तभी वंदना के भाई ने कॉल करके पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
उसने बताया कि बहन की गला दबाकर हत्या करके शव को ठिकाने लगाने ले जाया जा रहा है। पुलिस ने जीटी रोड लुहारली टोल प्लाजा पर शव को ले जा रही कार को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
बुधवार को मृतका वंदना की मां राधा ने पति राज, सास नीरा, ननद प्रिया सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस नामजदों की तलाश में लगी है।