{"_id":"dd9c7b5cd3542f9b456d8313124f7d4e","slug":"woman-dead-body-found-in-closed-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर में न जाने कब से सड़ रही थी महिला की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर में न जाने कब से सड़ रही थी महिला की लाश
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 19 Mar 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव के नाहरपुर गांव में एक बंद पड़े मकान में गर्भवती महिला का शव मिला।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत रस्सी से गला घोंटकर किए जाने की बात सामने आई है। उसकी उम्र 35 साल के आसपास बताई जा रही है।
उसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: आपको हैरत में डाल देगी इन 4 शराबियों की करतूत
सोमवार की रात गांव के कुछ लोगों ने एक मकान से उठ रही बदबू को देखते हुए पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल की तो पाया कि इसमें एक महिला का शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई। मानेसर थाना पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में सामने आया कि महिला गर्भवती थी।
पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. दीपक माथुर के अनुसार उसकी मौत रस्सी से गला घोंटने की वजह से हुई है। विसरा जांच के लिए भिजवा दिया गया है।