{"_id":"591dba724f1c1bfc71f24db2","slug":"woman-committed-suicide-after-in-laws-misbehave-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग होकर महिला ने दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग होकर महिला ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 19 May 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग होकर एक महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। महिला को गंभीर अवस्था में सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर में भर्ती कराया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
महिला के भाई के बयान पर पुलिस ने पति सहित सात नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विकास पुत्र गंगा सिंह निवासी कुर्थला थाना नूंह ने बताया कि उसकी बहन रीना की शादी करीबन 15 साल पहले सूबे सिंह पुत्र उधम सिंह निवासी गांव राठीवास थाना तावडू के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके पति ने रीना का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
4 मई को उसे फोन पर ससुराल पक्ष के लोगों ने सूचना दी की उसकी बहन को भैंस ने टक्कर मार दी है जिससे वह कुएं में गिर गई है। जब हम अपनी बहन की ससुराल पहुंचे तो आसपास के लोगों से पता चला कि 3 मई को उसकी बहन रीना के साथ पति सूबे सिंह, जेठ रत्न सिंह, सोनी , देवर नीटू , छोटू उर्फ छतर पाल, जेठ इन्द्रपाल, निवासीयान राठीवास थाना तावडू व सिसिया निवासी बहुझोलरी थाना माताहेरी जिला झज्जर ने मिलकर मारपीट की और उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। उत्पीड़न से तंग होकर वह कुएं में कूद गई।