फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman commits suicide in noida

पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, सुसाइड नोट बरामद

Mon, 01 May 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 01 May 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
 woman commits suicide in noida
Demo pic - फोटो : google

नोएडा के सेक्टर-8 में एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पति, सास, ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सेक्टर-20 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, तनु चौधरी (22) सेक्टर-8 में परिवार के साथ रहती थी। शनिवार रात शव पंखे से लटका मिला। तनु की मां कविता ने आरोप लगाया है कि पांच साल पहले खगड़िया, बिहार निवासी अजय चौधरी के साथ तनु की शादी हुई थी। पांच साल से तनु को बच्चा नहीं था, जिसको लेकर अजय व सास-ससुर ताने देते थे। मृतका के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन


मां ने आरोप लगाया कि तनु आत्महत्या नहीं कर सकती। यह सुुसाइड नोट भी ससुराल पक्ष ने लिखा है। पुलिस ससुर प्रमोद चौधरी, पति अजय, जेठ विजय, सास टुन्ना चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed