फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman commits suicide in delhi

महिला ने फांसी लगाकर जान दी, हत्या का आरोप

Wed, 23 Aug 2017 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Aug 2017 08:23 AM IST
विज्ञापन
 woman commits suicide in delhi
suicide

शाहदरा इलाके में सोमवार शाम विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की शिनाख्त दीपेंशा शर्मा (28) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। दीपेंशा के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारने-पीटने और परेशान करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


एसडीएम जांच के बाद पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति जितेंद्र वशिष्ठ व ससुर हेमंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दीपेंशा का शव परिवार को सौंप दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है, बुधवार को दीपेंशा की सास ऊषा देवी को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से टिटोली, शामली, यूपी निवासी दीपेंशा शर्मा परिवार के साथ अशोक नगर में रहती थी। इसके परिवार में पिता राकेश कुमार शर्मा व अन्य सदस्य हैं। राकेश कुमार दिल्ली के कोतवाली इलाके में एसडीएम कार्यालय में नायब तहसीलदार है। दीपेंशा एमकॉम और एमबीए करने के बाद बीएड कर रही थी। दिसंबर 2014 में दीपेंशा की शादी बलबीर नगर गली नंबर-14 निवासी जितेंद्र वशिष्ठ से हुई थी। जितेंद्र एक निजद्ध चैनल में नौकरी करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के यहां तन्नू नामक पौने दो साल की एक बेटी है। दीपेंशा के पिता राकेश ने बताया कि उनकी बेटी को जितेंद्र, उसका पिता हेमंत व सास ऊषा देवी दहेज के लिए बुरी तरह परेशान करते थे। कई बार उन्होंने ससुराल वालों को समझाने का भी प्रयास किया था। 


राकेश ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6.30 बजे उनके पास जितेंद्र का फोन आया, उसने घर आने के लिए कहा। लेकिन काम अधिक होने के कारण पहले राकेश 8.00 बजे अपने घर पहुंचे। वहां से वह बेटी के घर गए तो बताया गया कि बेटी ने शाम से अंदर से दरवाजा बंद किया हुआ है। रात करीब 9.15 बजे पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो दीपेंशा पंखे के सहारे फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में एसडीएम जांच के बाद जितेंद्र, हेमंत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed