फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman chain snatched in gurugram

महिलाओं पर चेन स्नेचरों का कहर जारी, घर के बाहर से चेन झपटी

Sat, 15 Jul 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 15 Jul 2017 09:43 AM IST
सार


 

विज्ञापन
woman chain snatched in gurugram
- फोटो : demo pics

विस्तार

साइबर सिटी में चेन स्नैचरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना इस तरह की हो रही वारदात से महिलाएं खौफजदा हैं। ज्यादातर महिलाओं ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। 

विज्ञापन


शहर के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवारों ने बदमाशों ने बृहस्पतिवार को महिला के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए । महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। महिला अर्चना गर्ग शिवाजी नगर में रहती हैं।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कॉलोनी में अपने घर के पास खड़ी थी। इस बीच बाइक सवार दो युवक आए। जब तक वह कुछ समझ पातीं, तब तक बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश  ने उनके गले से चेन झपट कर फरार हो गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक बाइक सवार गायब हो चुके थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।  बता दें कि पिछले चार दिनों में स्नेचरों ने महिलाओं को निशाना बनाते हुए 10 से अधिक वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed