फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman blamed house owner's family has committed rape and made video out of it

दुष्कर्म, अश्लील वीडियो फिर देह व्यापार- मकान मालिक के परिवार पर लगे ये गंभीर आरोप

Wed, 29 Nov 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Nov 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
woman blamed house owner's family has committed rape and made video out of it
rape attempt

कल्याणपुरी इलाके में 38 साल की महिला के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और देहव्यापार कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मकान मालिक के लड़के व उसके पूरे परिवार पर वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने परिवार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मकान मालिक के बेटे आलोक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सपना (38)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ कल्याणपुरी इलाके में किराये के मकान में रहती है। परिवार में पति व बच्चे हैं। पिछले कई सालों से सपना आलोक के मकान में किराये पर रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रेप के समय वीडियो भी बनाया

woman blamed house owner's family has committed rape and made video out of it
रेप - फोटो : SELF

आरोप है कि पति व बच्चों की गैर मौजूदगी में आलोक ने एक दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी धमकाकर उसके साथ वारदात को अंजाम देने लगा। यही नही आरोपी ने वारदात के दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल और मकान खाली कराने की धमकी देकर आरोपी वारदात को अंजाम देता रहा। 

​कई बार आलोक ने उससे देह व्यापार भी करवाया। सपना का आरोप है कि बाद में आलोक का पिता व उसका बाकी परिवार भी वारदात में शामिल हो गया। परेशान होकर पीड़िता ने घर छोड़ दिया तो आरोपी उसे धमकाकर अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म और कुकर्म करने लगा।  छानबीन के बाद पुलिस ने आलोक को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed