फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman attempt suicide after kills husband in noida

पहले पति को मारी गोली, फिर महिला ने फंदा लगाकर की जान देने की कोशिश

Fri, 14 Jul 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 14 Jul 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
woman attempt suicide after kills husband in noida
suicide

जिम ट्रेनर व कारोबारी साजन भाटी की हत्या के बाद बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी रचना भाटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार वालों ने उसे फांसी लगाता देख उतार लिया और पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन


 वहीं, हत्याकांड में थाना सेक्टर-39 पुलिस अब तक एक भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। परिजन ने चेतावनी दी है कि अगर शुक्रवार शाम तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाती है तो वह शनिवार को फिर रोड जाम करेंगे।
विज्ञापन


सालारपुर गांव निवासी जिम ट्रेनर साजन भाटी (28) की मंगलवार रात घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी कार में बैठा था। हमलावर स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर आए थे। साजन को घर के बाहर देख इन्होंने ताबड़तोड़ उस पर 15 राउंड गोलियां चला दीं और भाग निकले। मामले में साजन के पिता गजराज भाटी ने थाना सेक्टर-39 में गांव के ही सात नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रंजिश में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नामजद आरोपी इनके रिश्तेदार हैं। अब तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। हत्याकांड के बाद से ही साजन की पत्नी रचना (25) का बुरा हाल है। दोनों की पांच साल पहले शादी हुई थी। इनके दो बेटे कुणाल (5) व निहाल (2) हैं। परिजन के अनुसार रचना पति की हत्या और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण बहुत दुखी है। इसी वजह से उसने आत्महत्या का प्रयास किया।


हमलावरों ने 15 दिन पहले खाली किया है घर
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चार नामजद हमलावरों ने 15-20 दिन पहले ही घर खाली किया है। घर खाली कर वह कहीं और रहने चले गए हैं। इनमें ऋषि उसका भाई श्रीपाल और इनके बेटे प्रदीप व सतेंद्र शामिल हैं। आशंका है कि इन्होंने हत्या की योजना के तहत ही घर खाली किया था। फिलहाल, सभी आरोपी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed