फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman alleges her live in partner of rape in gurugram

आठ साल से लिव इन में रह रही महिला ने अपने पार्टनर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sat, 05 Aug 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 05 Aug 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
woman alleges her live in partner of rape in gurugram

गांव चक्करपुर में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला एक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। महिला करीब आठ माह की गर्भवती है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूल रूप से पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी महिला यहां गांव चक्करपुर में रहती थी। उसकी दोस्ती अलवर राजस्थान निवासी सुंदर लाल से करीब 9 साल पहले हुई थी।
विज्ञापन


दोनों की दोस्ती इतनी बढ़ गई ‌क‌ि दोनों गांव चक्करपुर में लिव इन में रहने लगे। करीब आठ वर्षों से वे लिव इन में रह रहे थे। महिला का आरोप है कि आरोपी सुंदर लाल ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

द‌िखावे के ल‌िए कर ली शादी

woman alleges her live in partner of rape in gurugram

जब उसने शादी का उस पर दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे दिखावे के लिए शादी की। इसके बाद भी वह उसे सही तरीके से शादी करने के लिए आश्वासन देता रहा।  इसके बाद वह गर्भवती हो गई।

अब उसने जब सही तरह से शादी करने को कहा तो आरोपी उसे छोड़ कर फरार हो गया। जिस पर डीएलएफ थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विशाल का कहना है की मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed