फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस कार में महिला संग हो रहा था घिनौना काम, शोर सुन पहुंची भीड़ और लगा दी आग

Sun, 13 Aug 2017 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Aug 2017 09:00 PM IST
सार


शोर मचाने पर लोगों ने पीछा कर दो को पकड़ा, कार फूंकी       
एक आरोपी फरार, पीड़िता ने दुष्कर्म के प्रयास का भी लगाया आरोप 

विज्ञापन
woman abducted and ride hours in delhi crowed burnt the car

मंगोलपुरी में शनिवार रात कार सवार दो युवकों ने महिला (32) को अगवा कर लिया। इसके बाद युवकों ने कार में एक अन्य सहयोगी को बैठाया फिर तीनों ने चलती कार में महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों ने कार का पीछा कर उसे रोक लिया और दो आरोपियों को पकड़कर जमकर पिटाई की। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कार में आग लगा दी। एक आरोपी फरार हो गया, दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के बयान पर आरोपियों के खिलाफ अगवा करने और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।


 

कार में तीन घंटे तक घूमाते रहे

woman abducted and ride hours in delhi crowed burnt the car

उधर, कार मालिक ने बेगमपुर थाने में अज्ञात लोगों पर कार को आग के हवाले करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान अमन विहार निवासी शेखर वर्मा (29) व अनीस (23) के रूप में हुई है। दोनों पेशे से ड्राइवर हैं। पीड़िता पति व तीन बच्चों के साथ मंगोलपुरी में रहती है। महिला के मुताबिक, वह शाम सात बजे सब्जी लेने बाजार गई थी। इस दौरान 901 बस स्टैंड के पास एसेंट कार में बैठे दो युवकों ने उसे कार में खींच लिया। महिला का आरोप है कि युवक उसे तीन घंटे तक कार में घूमाते रहे।

जांच में आया नया मोड़  

woman abducted and ride hours in delhi crowed burnt the car

इस दौरान आरोपियों ने अपने एक सहयोगी को भी कार में बिठा लिया। इसके बाद तीनों रोहिणी में चलती कार में छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। पीड़िता ने शोर मचाना शुरू किया तो दो लोगों ने कार से उनका पीछा किया और रोहिणी सेक्टर-20 के रेड लाइट पर कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद आरोपी कार से उतरकर बचाने आए युवकों से झगड़ा करने लगे। महिला कार में अस्त व्यस्त थी। इसी दौरान वहां जमा हुई भीड़ ने माजरा समझ आरोपियों की पिटाई की और कार में आग लगी दी। पीड़िता ने मेडिकल करवाने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
woman abducted and ride hours in delhi crowed burnt the car

महिला के दावों के बीच पुलिस की जांच में नया मोड़ आ गया है। उसने आरोपियों पर अगवा करने का आरोप लगाया, लेकिन जब पुलिस ने बाजार में जाकर जांच की तो किसी ने भी ऐसी घटना से इंकार किया। महिला के पास एक मोबाइल मिला, लेकिन उसमें सिम नहीं था। इस बारे में जब पीड़िता से पूछा गया तो बताया कि उसने सिम को तोड़ दिया है। ​इसके अलावा महिला के मेडिकल करवाने से इंकार करने पर भी शक गहरा गया।

विज्ञापन
woman abducted and ride hours in delhi crowed burnt the car

पुलिस ने महिला और आरोपियों के फोन कॉल डिटेल की जांच की। जांच में घटना से पहले महिला की आरोपियों से कई बार बात होने की जानकारी समाने आई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला के अनुसार, काफी देर होने से परिवार वाले लगातार फोन कर रहे थे, इसलिए उसने सिम तोड़ दिया। जांच में पता चला कि वारदात में इस्तेमाल कार अमन विहार निवासी रिंकू की है। रिंकू ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने घूमने के लिए कार मांगी थी। रिंकू ने बेगमपुर थाने में अज्ञात लोगों पर कार को आग के हवाले करने की शिकायत दर्ज कराई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed