फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Withdraws 22000 by ATM cloning

ATM कार्ड की क्लोनिंग कर उड़ाए 22 हजार

Thu, 17 Apr 2014 12:24 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 17 Apr 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
Withdraws 22000 by ATM cloning

नोएडा के एटीएम बूथों पर सक्रिय ठगों ने दो लोगों को अपना शिकार बनाया है।

विज्ञापन


एक कंपनी के मैनेजर और एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के खातों से रुपये निकाल लिये गए। दोनों मामले सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के हैं।

मूलरूप से बदायूं निवासी जोगेंद्र सिंह सेक्टर-58 की एक एक्सपोर्ट गारमेंट कंपनी में मैनेजर हैं और फिलहाल विजय नगर, गाजियाबाद में रहते हैं।

12 अप्रैल को वह अपने एक सहकर्मी की बेटी की शादी में आए थे। जहां उन्होंने अपने एक अन्य सहकर्मी मनीष को एटीएम कार्ड देकर दस हजार रुपये निकालने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें: सामने पिस्तौल रखकर युवती से गैंगरेप
विज्ञापन


मनीष ने बिशनपुरा स्थित एटीएम में दस हजार रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन नहीं लगे। इसके बाद मनीष ने दूसरे एटीएम जाकर 11 सौ रुपये निकाले।

जबकि कुछ देर बाद जोगेंद्र के पास बैंक से दस हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। इस पर बुधवार को सेक्टर-58 थाने में जोगेंद्र ने ठगी कर दस हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी घटना सेक्टर-122 में रहने वाले अमित कुमार के साथ हुई। वह गुड़गांव में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

सोमवार 14 अप्रैल को उनके मोबाइल पर 12 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया, लेकिन एटीएम उनकी जेब में ही था। पीड़ित ने बुधवार को सेक्टर-58 थाना पुलिस को इस मामले की शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed