{"_id":"d70585d8ab0a7bed97f049cb0f283b87","slug":"with-the-air-injection-on-the-lives-of-the-elderly-remains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजेक्शन संग गई हवा बुजुर्ग की जान पर बनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजेक्शन संग गई हवा बुजुर्ग की जान पर बनी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरडीसी स्थित एक नामचीन पैथ लैब की लापरवाही से हृदय रोग की बीमारी से नेहरूनगर निवासी रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर शिवराज की जान पर बन आई। पैथ लैब में सैंपल लेते वक्त कर्मियों की लापरवाही से हाथ में इंजेक्शन से हवा चली गई।
पांच मिनट में उनका हाथ फूल गया और नीला पड़ गया। लैब की प्रशासनिक अधिकारी ने गलती मानी है। दूसरी ओर आरोपी लैब कर्मी के खिलाफ बुजुर्ग की ओर से कविनगर थाने में तहरीर दी गई है।
तकनीशियन की जगह अनट्रेंड हेल्पर ने लिया सैंपल
नेहरू नगर निवासी शिवराज सिंह ने बताया कि खून की जांच के लिए रविवार की दोपहर वे नामी पैथ लैब में गए। जांच के वक्त लैब की ड्रेस में बैठे कर्मी की जगह बगैर ड्रेस में बैठे कर्मी ने उनका सैंपल लिया।
विज्ञापन
वे लैब से 150 मीटर की दूसरी पर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे ही थे तभी हाथ फूलकर नीला पड़ गया। लैब कर्मियों के पल्ला झाड़ने की कोशिश करने पर उन्होंने कविनगर थाने में फोन से सूचित किया।
फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्ती की तो प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी गलती मानी और अनट्रेंड कर्मी से सैंपल लेने की बात भी कही।
आगे किसी और मरीज के साथ ऐसा न हो इसलिए उन्होंने कविनगर थाने में लैब कर्मी के खिलाफ तहरीर दी है।