{"_id":"573e0aeb4f1c1bf957ac774c","slug":"with-millions-of-five-cede-its-opium-used-to-supply-nagaland-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की अफीम के साथ पांच दबोचे, नागालैंड से पंजाब करते थे सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों की अफीम के साथ पांच दबोचे, नागालैंड से पंजाब करते थे सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर पांच ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 69 किलो अफीम बरामद किया है। अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार सेल में तैनात इंस्पेक्टर नागपाल, एसआई नरेंद्र सिंह को 15 मई को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति नागालैंड से अफीम की खेप लेकर ट्रक से दिल्ली पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
इनसे नंदनगरी इलाके में कुछ लोग अफीम लेने आएंगे। पुलिस टीम नेसाबोली फाटक, नंदनगरी में घेराबंदी कर वहां से चार आरोपियों को पकड़ लिया। इनकी पहचान शरीयत अली उर्फ मुल्ला, गोपाल, जावेद उर्फ राजा और सरजात अली को पकड़ लिया। पुलिस टीम ने 17 मई को मुकरबा चौक पर घेराबंदी कर अफीम लेने आए पांचवें आरोपी इसरार उर्फ पहाड़ी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
गोपाल व मुल्ला कैरियर का काम करते थे। वह नागालैंड से अफीम लाते थे और शाहजहांपुर, बरेली, इलाहाबाद और दिल्ली-एनसीआर व पंजाब में सप्लाई करते थे। ये नागालैंड से ट्रक में अफीम लाते थे, ताकि पुलिस पकड़ न सके । ये ट्रक में सामान ले जाते थे और वापस आते हुए अफीम लाते थे।
विज्ञापन
नागालैंड का नासिर सभी को देता था अफीम
मोहल्ला मेहमद थाना सदर बाजार शाहजहांपुर यूपी निवासी शरीयत अली (54) ट्रक ड्राइवर का काम करता था। इस दौरान वह दीमापुर, नागालैंड के नासिर हुसैन उर्फ निजाम के संपर्क में आया। नासिर ने उसे चार लाख रुपये दिए। इससे शरीयत ने पुराना ट्रक खरीदा ओर अफीम की सप्लाई करने लगा।
अफीम की एक खेप लाने के लिए नासिर उसे 50 हजार रुपये देता था। वीपीओ अगहोरा, थाना भीमताल, नैनीताल निवासी गोपाल (34) पेशे से ट्रक ड्राइवर है। शरीयत ने उसे नासिर से मिलवाया था। गांव व थाना केंथ जिला शाहजहांपुर, यूपी निवासी सरताज अली (41) जनरल स्टोर की दुकान पर काम करता था। शरीयत ने उसे नासिर से मिलवाया।
पिछले चार महीने से ये अफीम कीसप्लाई करने लगा था। सरजात अली अफीम की खेप लेने दिल्ली आया था। मकान नंबर 153, बादूजय थाना सदरबाजार शाहजहांपुर, यूपी निवासी जावेद(41) आरोपी शरीयत का चचेरा भाई है। वह शाहजहांपुर के पुरुषोत्तम शर्मा के कहने पर अफीम की खेप लेने दिल्ली आया था। मोहल्ला ताकियाकेन्ट, तहसील सदर जिला शाहजहांपुर, यूपी निवासी इसरार शरीयत अली का चचेरा भाई है।