फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife with help of servant killed husband in delhi

नौकर से अवैध संबंध, पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या

Sat, 10 May 2014 06:14 PM IST
Updated Sat, 10 May 2014 06:14 PM IST
विज्ञापन
wife with help of servant killed husband in delhi

दिल्ली कैंट इलाके में पुलिस ने एक हत्या का खुलासा किया है। इस हत्या में फिर एक बार एक अपने ने ही अपने को मार डाला। एयरफोर्स में सारजेंट के पद पर काम कर रहे रमेश गुप्ता को उनकी ही पत्नी ने अपने नौकर के साथ मिलकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


10 अप्रैल की इस घटना में महिला सुधी गुप्ता ने बताया था कि पति की हार्टअटैक से मौत हो गई। लेकिन पुलिस ने जब लाश का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला मौत की वजह कुछ और है। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी ने सबकुछ सच कबूल दिया।

विज्ञापन

इंटरनेट पर तरीका ढूंढ की थी हत्या

wife with help of servant killed husband in delhi

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से इलाहाबाद के गुमानगंज के रहने वाले रमेश गुप्ता (40 साल) और गोरखपुर के कुंडा घाट की रहने वाली सुधी गुप्ता (28 साल) का विवाह 6 साल पहले हुआ था।

सुधी गुप्ता का अपने नौकर से अवैध संबंध था, जिसे लेकर रमेश को शक होने लगा था। इसके बाद ही पत्नी और नौकर ने मिलकर प्लान बनाया कि रमेश को रास्ते से हटाना ही होगा।

इसके लिए दोनों ने इंटरनेट पर जाकर गले की हड्डी तोड़कर हत्या करने का सेफ तरीका देखा और उसी को आजमा कर हत्या भी कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed