{"_id":"5730b50c4f1c1b1a149199cd","slug":"wife-denies-husband-s-birthday-the-laws-imposed-by-hanging","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने जन्मदिन पर ससुराल आने से किया इंकार तो पति ने लगाई फांसी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने जन्मदिन पर ससुराल आने से किया इंकार तो पति ने लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 May 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
आत्हत्या
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाराज पत्नी को अपने जन्मदिन पर युवक ने वापस ससुराल बुलाया, लेकिन पत्नी ने अगले दिन आने की बात कहकर फोन काट दिया। इससे नाराज होकर युवक ने फांसी लगा ली। मृतक की शिनाख्त नंदनगरी निवासी इस्लाम अहमद (33) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को मृतक के पास से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं पत्नी ने पुलिस को बताया है कि फोन पर पति ने ससुराल वापस न आने पर पछताने की बात की थी। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद इस्लाम का शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, इस्लाम सपरिवार सी-2 नंद नगरी में रहता था। उसका अंडर गारमेंट का कारोबार था, लेकिन कुछ समय पूर्व कारोबार में घाटा होने से कर्जा हो गया था। बाद में उसने सभी के पैसे लौटा भी दिए थे।
विज्ञापन
इधर, पिछले रविवार को उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। तभी से काफी परेशान था। शनिवार को उसका जन्मदिन था। शाम को पत्नी के मोबाइल पर कॉल कर वापस आने की मिन्नत की, लेकिन पत्नी ने आने से इन्कार कर दिया था। रविवार सुबह परिजनों ने देखा कि इस्लाम ने अपने कमरे में फांसी लगा ली है। मामले की सूचना पुलिस व उसकी पत्नी को दी गई। फिलहाल, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।