{"_id":"5b16c9714f1c1b64068b4a52","slug":"wife-attacked-her-husband-with-a-knife-for-to-talk-boyfriend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से बात करने पर पति का टोकना पड़ा भारी, नाराज पत्नी ने चाकू से कर दिया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी से बात करने पर पति का टोकना पड़ा भारी, नाराज पत्नी ने चाकू से कर दिया लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 06 Jun 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
demo pic
पत्नी को प्रेमी से मोबाइल पर बात करने से रोकना बीमार पति को भारी पड़ गया। महिला ने पति पर चाकू से हमला कर दिया। घायल पति ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि उसे गंभीर बीमारी है और उसकी जमीन बेचकर मिले रुपयों को पत्नी प्रेमी पर खर्च कर रही है। कस्बा निवासी युवक की शादी जेवर निवासी युवती से हुई थी। शादी को करीब 12 साल हो चुके हैं। पत्नी ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करती है।
विज्ञापन
Trending Videos
demo pic
पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि करीब एक साल पहले उसने अपनी जमीन 8 लाख रुपये में बेची थी। जमीन का कुछ रुपया उसकी पत्नी ने अपने पिता और भाई को दे दिया है और बाकी रुपयों को अपने प्रेमी पर खर्च कर रही है।
उसकी पत्नी नौकरी से घर आने के बाद घंटों तक अपने प्रेमी से फोन पर बात करती है। वह खुद एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त है, जिसके इलाज के लिए वह पत्नी से रुपये लेता है। यदि वह प्रेमी से फोन पर बात करने का विरोध करता है, तो उसकी पत्नी इलाज के लिए रुपये नहीं देने की धमकी देती है।
आरोप है कि उसने पत्नी को मोबाइल पर बात करने से रोका, तो उसने चाकू से हमला कर दिया। कुछ दिन पहले दनकौर पुलिस को पत्नी के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते उसने एसएसपी से शिकायत की है।