{"_id":"583d01a04f1c1b0f1ede5c2f","slug":"who-give-info-about-jnu-student-najeeb-will-get-10-lacs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीब अहमद के बारे में सूचना देने वाले को दस लाख का इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नजीब अहमद के बारे में सूचना देने वाले को दस लाख का इनाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 Nov 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
जेएनयू से गायब हुए छात्र नजीब अहमद के बारे में सूचना देने वाले को दस लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। पहले ये राशि पांच लाख रुपये थी। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को इस राशि को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर दस लाख रुपये कर दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जेएनयू का छात्र नजीब अहमद 15 अक्तूबर को माही-मांडवी हॉस्टल स्थित अपने कमरे से गायब हो गए थे। अब तक नजीब अहमद के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन