{"_id":"57e280ba4f1c1b4f1da83925","slug":"who-attacked-with-sticks-and-knives-on-delhi-based-property-dealer-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के प्रापर्टी डीलर पर चाकुओं व लाठी से हमला करने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली के प्रापर्टी डीलर पर चाकुओं व लाठी से हमला करने वाले गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jail
दिल्ली के एक प्रापर्टी डीलर के थानांर्तगत गांव पोल मे स्थित फार्म हाउस पर चाकू और लाठी से हमला करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपमंड़ल न्यायिक दंड़ाधिकारी अमित गौतक की अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
अदालत ने इस आरोपी की जमानत ले ली है। बता दें कि चांदनहूला दिल्ली हसनमोहम्मद ने फिरोजपुर झिरका थानांर्तगत गांव पोल में लगभग 40 कीला का फार्म हाउस बनाया हुआ है।
विज्ञापन
बाजरे की फसल उठाने के लिए वह दिल्ली से अपने फार्म पर आया हुआ था। हसन मोहम्मद ने आरोप लगाया था कि 18 सितंबर की रात्रि को बाईक पर सवार दो लोगों ने उस पर चाकुओं एवं लाठियों से जानलेवा हमला बोल दिया था।
विज्ञापन
साथ ही उसके नौ हजार रुपये भी छीन लिए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हसनमोहम्मद के बयान दर्ज करने के बाद एएसआई रमेश शर्मा ने मामले की तफशीश की।
पुलिस ने हसन मोहम्मद के साथ मारपीट करने के आरोपी सद्दाम निवासी जाटका शीशवाना को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।