{"_id":"573883b54f1c1bf815ac7045","slug":"when-asked-for-clothes-and-cash-to-extortion-by-goons","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी में जब व्यापारी से बदमाशों ने मांगे कपड़े और नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी में जब व्यापारी से बदमाशों ने मांगे कपड़े और नगदी
रंगदारी में बदमाशों ने जब मांगे कपड़े और नगदी
Updated Mon, 16 May 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी के लिए बदमाशों ने एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी है। व्यापारी की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने एक नामजद सहित दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार के अनुसार शिव कालोनी निवासी विजय ने शिकायत दी है कि बस स्टैंड चौक के समीप उनकी रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार को गांव धतीर निवासी कृष्ण अपने एक अन्य साथी के साथ उनकी दुकान पर आया।
कृष्ण ने कहा कि उन्हें प्रति माह तीन हजार रुपये व एक जोड़ी कपड़े चाहिए। विजय के अनुसार उनका कहना था कि अगर यहां दुकान करनी है तो उन्हें रंगदारी देनी ही होगी। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त युवक पहले भी कई बार दुकान पर आ चुके हैं। रंगदारी नहीं देने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए। एसएचओ के अनुसार शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रंगदारी मांगने वाले बदमाश पहले भी पुलिस के लिए चुनौती बनते रहे हैं। पिछले दिनों बदमाशों ने रंगदारी के लिए शहर की पॉश न्यू कॅालोनी में एक रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में फायरिंग कर पुलिस को चुनौती भी दी थी। उस समय एसपी राजेश दुग्गल ने पुलिस की कई टीमों का गठन कर रंगदारी के लिए व्यापारियों में दहशत फैलाने वाले गैंग के छह सदस्यों को दबोचा था। सभी आरोपी अभी तक न्यायिक हिरासत में बंद हैं।