{"_id":"5a67614a4f1c1ba0268b60b7","slug":"website-was-hacked-then-pakistan-zindabad-was-written","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट हैक कर लिख दिया 'पाकिस्तान जिंदाबाद', ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेबसाइट हैक कर लिख दिया 'पाकिस्तान जिंदाबाद', ऐसे हुआ खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
hacker
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-63 में एक कार सेल परचेज की वेबसाइट सोमवार रात हैक हो गई। उस पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा आने लगा। साथ ही, सारा डाटा पर उड़ा दिया गया। फेज-3 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से इलाहाबाद निवासी जसवंत सिंह परिवार के साथ नोएडा एक्सटेंशन सुपरटेक इेको-विलेज में रहते हैं। वह कार सेल परचेज और फाइनेंस का काम करते हैं।
विज्ञापन
उनका सेक्टर-63 स्थित सी ब्लॉक में ईजी पे कार के नाम से हेड ऑफिस है। जसवंत ने बताया कि यूपी के 20 शहरों में उनकी ब्रांच खुली हुई है। सोमवार सुबह उनकी वेबसाइट अचानक हैक हो गई। उस पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा आने लगा।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर इंजीनियर वेबसाइट को ठीक करने में लग गए, लेकिन लाख कोशिश के बाद भी ठीक नहीं हो पाई। हैकर ने रात के समय में वेबसाइट पर अपलोड कारों की खरीद-फरोख्त का सभी ब्रांचों का सारा डाटा भी डिलीट कर दिया।
एक माह पहले भी वेबसाइट में कुछ दिक्कत आई थी। फेज-3 थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत पर साइबर सेल की सहायता से मामले की जांच कर रही है।