प्रेमी से शादी की इजाजत नहीं मिली तो पंखे से लटक गई युवती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को परिवार वालों ने प्रेमी से शादी करने की इजाजत नहीं दी तो उसने पंखे से लटक कर जान दे दी। सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सेक्टर-24 थाना अंतर्गत मोरना की है।
पुलिस के अनुसार मोरना गांव में सागरी कुमारी (30) परिवार के साथ रहती थी। वह मूलरूप से त्रिपुरा की रहने वाली थी। युवती का एक युवक से कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। हाल ही में परिजनों ने युवती का रिश्ता कर दिया था।
प्रेमी का रिश्ता भी दूसरी जगह हो गया था
वहीं, युवती के प्रेमी का रिश्ता भी दूसरी जगह हो गया था। युवती इन सब से बहुत परेशान चल रही थी। उसने सोमवार रात परिजनों को दोबारा प्रेमी से शादी करने की बात कही तो वह नाराज हो गए।
देर युवती कमरे में जाकर गले में फंदा लगाकर पंखे से लटक गई। मंगलवार सुबह जब परिजन जागे तो उन्होंने युवती को इस हाल में देखा तो सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से सुइसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।